सभी को दी जाएं फाइलेरिया की दवा, फर्जी रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई : डीसी

धनबाद। 22 से 27 फरवरी तक मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के 24,87,851 लोगों को फाइलेरिया की दवा नि:शुल्क दी जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त उमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अभियान के तहत शत प्रतिशत लोगों तक यह दवाई पहुंचनी चाहिए। आंकड़ों की बाजीगरी और फर्जी रिपोर्ट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा लोगों को दवा खिलाने से पहले उसकी गंभीरता को बताना आवश्यक है।

22, 23 एवं 24 फरवरी को 2199 बूथ पर दवा खिलाई जाएगी। 25, 26 एवं 27 फरवरी को कार्यकर्ता घर-घर जाकर डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की एक खुराक अपने सामने खिलाएंगे। किसी भी व्यक्ति को यह दवा खाली पेट नहीं देनी है। जन जन तक दवा पहुंचाने के लिए विलेज लेवल माइक्रो प्लान बनाया गया है। इसमें प्रखंड पदाधिकारी के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका भी सहयोग करेंगी। वहीं जिले के अलावा प्रखंड में भी कई जगहों पर फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि 22 फरवरी से पहले इस गंभीर बीमारी के बारे में लोगों के बीच व्यापक पैमाने पर जन जागरूकता अभियान चलाए। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार बैंक मोड़ एवं सरायढेला में लगे विशाल एलईडी स्क्रीन तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है। साथ ही हर प्रखंड में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया रोग के रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए आगामी 22 से 27 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।

 

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 31 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट