150 बोरी नकली और सैंपल की दवाइयां कराई गईं नष्ट

आगरा। लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। बता दें कि भारी मात्रा में दवाओं का जखीरा नष्ट कराया गया है। दरअसल आगरा में पुलिस ने नकली और सैंपल की दवाओं का जखीरा नष्ट कराया। इनमें 58 बोरी नकली और 91 बोरी दवाएं सैंपल की थीं। इसके अलावा दवाओं के आठ और बंडल भी पुलिस ने नष्ट कराए है। पुलिस ने इन दवाओं को विशेष मुख्य न्यायाधीश की अदालत से अनुमति लेकर नष्ट कराया।

कोतवाली के मालखाने में करीब 22 वर्ष से नकली और सैंपल की दवाओं का जखीरा रखा हुआ था। यह दवाएं वर्ष 1999 से वर्ष 2014 के दौरान दर्ज हुए 14 मुकदमों से संबंधित थी। सभी दवाएं कई साल पहले ही एक्सपायर हो चुकी थीं। इसके चलते इनसे दुर्गंध आने लगी थी। इसके चलते पुलिसकर्मी मालखाने की ओर भी जाने से कतराते थे। एक्सपायर दवाओं और दुर्गंध से बीमारी फैलने की भी आशंका थी।

इसके मद्देनजर इन दवाओं को नष्ट करने का फैसला किया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट से अनुमति लेने के बाद दवाओं का जखीरा नष्ट कराया गया है। इन दवाओं को कुबेरपुर स्थित खत्ताघर में ले जाकर नष्ट कराया गया है। नष्ट कराई गई दवाओं का नमूना लेकर रखा गया है।

 

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 12 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली