अररिया – बिहार
लाखों रुपये की सरकारी आयुर्वेदिक और यूनानी दवा के एक्सपायर होने का पर्दाफाश हुआ है। अररिया जिला स्वास्थ्य समिति के भंडार भवन से लाखों रूपये कीमत की एक्सपायर हो चुकी आयुर्वेदिक दवा को बरामद किया गया है। दरअसल, ये दवा मरीजों में बांटने के लिए लायी गयी था लेकिन इसे बांटने की बजाय कई सालों से बंद कमरों में छिपा कर रखा गया था। इस दवा को मरीजों में बांटने के लिए 2011 और 2013 में ही राज्य स्वास्थ्य समिति ने भेजा था लेकिन विभागीय प्रबंधन की लापरवाही ने दवा को मरीजों में बांटना तक सही नहीं समझा। डीएम ने निरीक्षण के दौरान इस लारपरवाही को पकड़ा। मामले में डीएम ने लापरवाह प्रबंधन को लेकर कार्रवाई करने की बात कही।










