सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर की कमी से मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। चाहे मलखान सिंह जिला अस्पताल में या फिर दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल।
दोनों ही जगह पर डॉक्टर की कमी के चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 3 दिन की छुट्टी के बाद गुरूवार को दोनों अस्पतालों की ओपीडी खुली।
जिसके बाद सुबह से ही भीड़ लगना शुरू हो गया। भीड़ के चलते डॉक्टरों की जल्दबाजी आलम यह रहा कि बिना पूरी बात सुने ही पर्ची पर दवाई लिखते देखे गए।
दोनों अस्पताल में पिछले 3 माह से डॉक्टरों की कमी है। सबसे ज्यादा अस्पताल में है जहां सामान्य रोगों का उपचार देने वाले फिजीशियन की कमी है। अस्पताल के आसपास मरीज पहुंचते हैं जिनमें से ज्यादा सहारे होते हैं।