सर्दियों में हार्ट फेल का खतरा

छाती के बीच में होने वाले दर्द और बेहोशी को न करें अवॉइड 
जयपुर। हार्ट पर ज्यादा दबाव पडऩे और पल्स बढऩे पर अटैक फेलियर की संभावना बढ़ जाती है। सर्दियों में हार्ट अटैक और फेलियर के बीस से तीस परसेंट तक केस बढ़ जाते हैं। इस मौसम में पेरिफल आर्टरीज सिकुडऩे पर ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। वहीं, हार्ट को सर्दी के मुताबिक बॉडी का तापमान मेन्टेन करने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है। छाती के बीच में होने वाले दर्द और बेहोशी को अवॉइड नहीं करना चाहिए। गोल्डन पीरियड में ही पेशेंट्स को ट्रीटमेंट देकर उसकी जान बचाएं। यह कहना है कि एसएमएस हॉस्पिटल के कार्डियकसर्जन डॉ. संजीव देवगौड़ा का। उनका कहना है कि छाती में दर्द, घबराहट और घुटन महसूस होने पर हार्ट अटैक हो सकता है। ऐसे में छाती पर हार्ट को दबाते हुए मसाज देना शुरू दें। मुंह से सांस देते रहें ताकि दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन मेंटेन रहते हुए हार्ट चल पाए। हॉस्पिटल पहुंचने तक मसाज लगातार देते रहें। एंजाइना होने पर जीभ के नीचे रखी जाने वाली नाइट्रेट की टेबलेट भी दे सकते हैं। आजकल बाइपास सर्जरी ने लोगों की जिंदगी जीने की क्षमता बढ़ रही है। पैर की नसों के बजाय हार्ट की नसें ग्राफ्ट कर कोरोनरी आर्टरीज पर लगाई जाती हैं। ये ग्राफ्ट लंबे समय तक बंद नहीं हो पाते हैं। अटैक आने पर पेशेंट को हॉस्पिटल पहुंचना चाहिए। वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन देकर बचाया जा सके।
 
70 फीसदी ब्लॉकेज पर एंजियोप्लास्टी 
सर्दियों में आर्टरीज सिकुडऩे, पानी कम पीने और नमक की मात्रा ज्यादा लेने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। साथ ही ऑयली फूड ज्यादा खाने और कॉलेस्ट्रॉल लेवल बढऩे से अटैक आने की रिस्क बढ़ जाती है। शुरुआत में व्यक्ति को खाना खाने के बाद अक्सर हार्ट प्रॉब्लम शुरू होती है। छाती के बीच में दर्द शुरू होकर बाएं हाथ की तरफ जाता है। पसीने के साथ उल्टी शुरू होती है। स्मोकर, ज्यादा कॉलेस्ट्रॉल और ज्यादा वजनी लोगों में अटैक की संभावना बढ़ जाती है। 70 परसेंट से ज्यादा ब्लॉकेज होने पर एंजियोप्लास्टी और इससे कम होने पर पेशेंट को मेडिकल ट्रीटमेंट पर रखा जाता है।

Related Posts

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली। दवा उद्योग को सरकार 7,000 करोड़ की मदद देने की कवायद में जुटी है। औषधि विभाग देश में बल्क-ड्रग का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसमें…

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 15 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील