केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन की अनदेखी कर रहा पीजीआई

कॉन्ट्रैक्ट पर रखे जाएंगे 573 सिक्योरिटी गार्ड

चंडीगढ़: पीजीआई प्रशासन रेगुलर के बजाय कांट्रेक्ट बेस पर स्टाफ रखने जा रहा है। केंंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के बावजूद कॉन्ट्रैक्ट पर 573 सिक्योरिटी गार्ड रखने का टेेंडर निकाल दिया गया है। इन कर्मियों का सेवाकाल दो साल तक रहेगा। इन कर्मचारियों का काम लेने वाली कंपनी को पीजीआई 44 करोड़ रुपए देगा। पीजीआई कांट्रेक्ट पर स्टाफ रखने के लिए 22 करोड़ रुपए खर्च करेगा। सवाल उठाया जा रहा है कि दो साल के लिए 22 करोड़ में रेगुलर भर्ती भी हो सकती है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने पीजीआई समेत तमाम सरकारी संस्थानों में कॉन्ट्रैक्ट पर स्टाफ रखने का नोटिफिकेशन जारी किया था। पीजीआई ने इन आदेशों को मानने से इनकार कर दिया। जिला अदालत में दायर याचिका पर पीजीआई डायरेक्टर पर क्रिमिनल केस दर्ज करने का आदेश हुआ, लेकिन पीजीआई प्रशासन ने इस फैसले के खिलाफ हार्डकोर्ट से स्टे ले लिया। अब हाइकोर्ट में ये केस विचाराधीन होने के बावजूद कॉन्ट्रेक्ट पर कर्मचारियों को रखने का प्रोसेस फिर से शुरू हो चुका है। पीजीआई मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अश्वनी मुंजाल का कहना है कि पीजीआई प्रशासन केंद्र सरकार के आदेशों की लगातार अनदेखी कर रहा है।
केंद्र सरकार ने 12 दिसंबर 2014 को सभी सरकारी संस्थानों में आउटसोर्स किए गए कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ को जून 2015 तक खत्म करने के आदेश दिए थे, लेकिन पीजीआई प्रशासन ने पिछले साल जून तक प्राइवेट कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ को हटाने का एग्रीमेंट खत्म नहीं किया। पीजीआई को सिक्योरिटी और दूसरा स्टाफ दे रही प्राइवेट कंपनी का कॉन्ट्रेक्ट पिछले साल 31 अगस्त को खत्म हो गया था। लेकिन इस कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट अभी तक चलता रहा। अब पीजीआई प्रशासन ने फिर कॉन्ट्रैक्ट पर सिक्योरिटी स्टाफ रखने के लिए टेंडर निकाल दिया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ