सहायक औषधि नियंत्रक रिश्वत लेते पकड़ा

सीकर (राजस्थान)। दवा दुकान के लाइसेंस की फाइल सबमिट करने के नाम पर सहायक औषधि नियंत्रक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विजय कुमार सिंघल ने यह रिश्वत चूरू जिले के किशनपुरिया गांव निवासी कुलदीप सिंह से मांगी थी। जानकारी अनुसार कुलदीप सिंह चिड़ावा कस्बे में एक दवा की दुकान खोलना चाहता था। इसके लिए उसने ड्रग लाइसेंस की फाइल बनार्ई। यह फाइल सिंघल को जांच कर वापस देनी थी ताकि वह ऑनलाइन इसे सबमिट करवा सके। सिंघल ने यह फाइल जांच कर वापस लौटाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
सीकर एसीबी के एएसपी कमल प्रकाश ने बताया कि 17 दिसम्बर को कुलदीप सिंह ने उनके पास शिकायत की कि ड्रग लाइसेंस की फाइल संबंधी कार्य के लिए विजय कुमार सिंघल उससे 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इसी दिन एसीबी सीकर ने शिकायत का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान 30 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। सत्यापन के दौरान सिंघल ने परिवादी कुलदीप सिंह से 10 हजार रुपए ले लिए और अगले दिन 20 हजार और लेकर आने की बात हुई। अगले दिन परिवादी ने विजय कुमार सिंघल को उनके ऑफिस में 20 हजार रुपए दिए। इसी दौरान एसीबी ने सिंघल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एएसपी कमल प्रकाश ने बताया कि आरोपी को आज जयपुर स्थित एसीबी के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 17 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा