प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का सप्लायर गिरफ्तार

यमुनानगर (हरियाणा)। पुलिस ने यूपी से नशीली दवाइयां लाकर हरियाणा में सप्लाई करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। सीआईए-वन इंचार्ज राकेश मटौरिया ने बताया कि सब इंस्पेक्टर मनोज वालिया, मोहन लाल, रणधीर, सुखविंद्र सिंह और रमेशचंद की टीम ने जड़ौदा गेट के नजदीक से सादिकपुर निवासी गुरदीप उर्फ नीरज को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उसके पास से 286 कैप्सूल प्रोक्सीवॉन, एप्राजॉलेम आईपी 450 गोलियां बरामद हुई। मौके पर ड्रग कंट्रोलर को बुलाया गया, जिन्होंने आकर इनकी पुष्टि की कि यह दवाइयां प्रतिबंधित हैं और नशे में इस्तेमाल की जाती हैं। आरोपी के पास इन दवाओं का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यूपी से यह नशीली दवाइयां लेकर आता है। इन्हें हरियाणा में कई जगह सप्लाई करता है। पूरे मामले के खुलासे के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश