सावधान ! कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रही ठगी

जयपुर । आप सभी को सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, कई लोग कोरोना महामारी की आड़ में ठगी की वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। सायबर ठग मुफ्त कोरोना टेस्ट करवाने और बीपी, ऑक्सीजन लेवल मापने के एप मोबाइल में डाउनलोड करवाने के बहाने लोगों से धोखा कर रहे हैं। कोरोना वैक्सीन बेचने के नाम पर भी ठगी का मामला प्रकाश में आया है।
सायबर ठगी के बड़े अड्डे डार्क वेब पर इन दिनों सायबर ठग कोरोना वैक्सीन बेचने का दावा कर रहे हैं। सायबर इस कथित कोविड वैक्सीन की डील क्रिप्टोकरेंसी के रूप में पेमेंट वसूल ठगी कर रहे हैं। डार्कवेब पर कोरोना वैक्सीन बेचने वाले सायबर ठगों को दावा है कि चीन ने कोरोना की वैक्सीन बना ली लेकिन दूसरे देशों को नहीं बेच रहा और चाइना की वुहान वायरोलोजी के वैज्ञानिक भी इस वैक्सीन से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं कर रहे लेकिन हमने कई देशों में इसे बेचा है। सायबर एक्सपर्ट राजशेखर राजहरिया ने बताया कि डार्क वेब पर बेची जा रही वैक्सीन की होम डिलिवरी का दावा किया जा रहा है। इसके लिए सायबर ठग केवल क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन से ही पेमेंट लेते है। जो कोई भी इनके चंगुल में फंसकर ऑर्डर करता है तो पैसे गंवा देता है, इसलिए सबसे जरूरी है कि ऐसे किसी झांसे में न आएं। चूंकि बिटकाइन को ट्रैस नहीं किया जा सकता, इसलिए ठगी होने के बाद ऐसे अपराधियों का पकडऩा भी मुश्किल है। कोरोना की दवा भी डार्क वेब पर बेची जा रही है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर