निजी क्लीनिक पर रेड, दो फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार 

जींद (हरियाणा)। सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलकर जिले के कस्बे जुलाना के कन्या स्कूल वाली गली में सालासर हेल्थ क्लीनिक पर रेड की। टीम को मौके पर दो फर्जी चिकित्सक मिले। क्लीनिक की तलाशी ली गई तो वहां से एक एमटीपी किट, 20 नशे की गोलियां तथा छह गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली गोलियां बरामद हुईं। रेड के दौरान क्लीनिक पर कोई मरीज नहीं था। पुलिस ने दोनों फर्जी चिकित्सकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सोनीपत जिले के गांव कालपा निवासी बलराम और जुलाना निवासी सुखबीर के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल को सीएम कार्यालय से सूचना मिली थी कि जुलाना के कन्या स्कूल वाली गली में सालासर हेल्थ क्लीनिक पर गर्भपात किया जाता है। यहां पर नशे की दवा व कुछ अन्य प्रतिबंधित दवाएं बेची जाती हैं। यहां पर चिकित्सक का काम करने वाले दोनों लोगों के पास कोई डिग्री भी नहीं है। इस पर सीएम फ्लाइंग को साथ लेकर क्लीनिक पर रेड की गई। यहां उन्हें सोनीपत जिले के गांव कालपा निवासी बलराम और जुलाना के वार्ड नंबर छह निवासी सुखबीर मिले। दोनों से जब क्लीनिक चलाने के लिए कोई डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया तो वे नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। टीम ने जब क्लीनिक की जांच की तो वहां से एक एमटीपी किट, 20 नशे की गोलियां, गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली छह गोलियां मिलीं। इसके अलावा टीम ने यहां से इस्तेमाल की गई सिरिंज भी बरामद की है। टीम ने बरामद सामान अपने कब्जे में ले लिया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 17 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़