सावधान! रेनिटिडिन दवा खाई तो हो सकता है कैंसर

नई दिल्ली। ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने रेनिटिडिन पर सार्वजनिक स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि इसमें ऐसे रसायन पाए जाते हैं, जिससे कैंसर हो सकता है। रेनिटिडिन सस्ते दाम में मिलने वाली बहुत पुरानी दवा है। इसका इस्तेमाल पेट की एसिडिटी को कम करने के लिए किया जाता है। कई अन्य देशों के ड्रग रेगुलेटर ने भी इसमें हानिकारक रसायन पाए और इसे अपने यहां प्रतिबंधित किया है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अधीन ड्रग्स कंट्रोलर, वी.जी. सोमानी ने सभी राज्यों को निर्देश जारी कर रेनिटिडिन को लेकर चेतावनी जारी की है और कहा कि वे मरीजों की सुरक्षा के लिए सभी ड्रग निर्माताओं से कदम उठाने के लिए कहें।
रेनिटिडिन दवा का उपयोग देश में कई लक्षणों के इलाज में किया जाता है और यह अलग-अलग फार्मूलेशन में टैबलेट और इंजेक्शन के रूप में उपलब्ध है। यह शेड्युल एच के तहत प्रिस्क्रिप्शन ड्रग है, यानी इसे दवाई की दुकान से खरीदने के लिए डाक्टर की पर्ची की जरूरत होती है। इस दवाई में कैंसर के कारकों का पता सबसे पहले अमेरिका की एफडीए ने लगाया था और इस संबंध में अलर्ट जारी किया था। भारत में इस दवाई का उत्पादन करने वाली कंपनियों को तुरंत प्रभाव से इस दवा का उत्पादन रोकने के लिए कहा गया है। ड्रग कंट्रोलर के निर्देशों के तहत डाक्टरों को यह सलाह जारी की गई है कि वे इस दवाई को मरीजों को लेने की सलाह ना दें।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ