फार्मासिस्ट के पदों पर ऑनलाइन मांगे आवेदन

मुजफ्फरपुर । बिहार-झारखंड के युवकों के लिए सुनहरा अवसर है। सिपाही फार्मा (सेंट्रल श्रेणी) पदों पर 27 नवंबर को भर्ती होगी। इसके लिए 28 सितंबर से 11 नवंबर के बीच सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें बिहार-झारखंड के बारहवीं पास युवक अप्लाई कर सकेंगे। मुजफ्फरपुर भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल मनमोहन सिंह मनहास ने बताया कि सिपाही फार्मा की बहाली मुजफ्फरपुर एआरओ के तत्वावधान में होगी। इसके लिए युवकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस संबंध में सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर विस्तार से जानकारी मिलेगी। निदेशक ने बताया कि प्रार्थी को इंटमीडियट के अलावा बी फॉर्मा 50 फीसदी और डी फॉर्मा 33 फीसदी अंक के साथ पास होना चाहिए। अभ्यर्थियों का जन्म 01 अक्टूबर 1994 से लेकर 30 सितंबर 2000 के बीच होना चाहिए। यानी जो युवक 19 से 25 वर्ष के होंगे, वे इसमें शामिल हो सकेंगे। सिपाही फार्मा पद के लिए युवकों को शारीरिक दक्षता व मेडिकल जांच से गुजरना होगा। इन्हें भी सामान्य सिपाही के लिए तय मानक को पालन करना होगा। हालांकि, बताया जाता है कि इनकी दौड़, शारीरिक माप और मेडिकल जांच अलग होगी। जांच चक्कर मैदान में ही होगी। मेडिकल जांच में फिट होने के बाद सभी को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में शमिल होना होगा। लेजर प्रिंट से प्रिंटेड एडमिट कार्ड, 20 सफेद बैकग्राउंड युक्त फोटो, स्कूल व पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय, आधार व पैन कार्ड, बैंक अकाउंट, स्पोट्र्स मैन व एक्स सर्विस मैन (ईएसएम) के लिए प्रमाण पत्र आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज बहाली के दौरान युवकों को ले जाना अनिवार्य होगा।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत