सिविल अस्पताल के हड्‌डी रोग विशेषज्ञ को मिली धमकी

हिसार। सिविल अस्पताल के हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशिक काे जान से मारने की धमकी मिली है। कुछ लोगों ने उन्हें घूस ले-देकर जांच रिपोर्ट बदलने की बात कही है। इतना ही नहीं पीएमओ कार्यालय तक में मामले को लेकर हंगामा हुआ है। इसके चलते पीएमओ ने पुलिस काे कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

इससे पूर्व जांच कमेटी के सामने बायोलॉजिस्ट डॉ. रमेश पूनिया को हाथ-पैर तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आ चुका है। डॉक्टर कौशिक का आरोप है कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष ने कहा कि आप जांच रिपोर्ट बदलकर हमारे फेवर में कर दो। मैंने उन्हें साफ इंकार कर दिया। इस बात पर भड़क गए। अपशब्द बोलने लगे। कहा कि आपने डॉक्टर्स से कितने रुपये लिए हैं। जितने उन्होंने दिए हैं उतने हम दे देंगे। उनका विरोध करते हुए पीएमओ कार्यालय में जाकर पीएमओ को जानकारी दी।

डॉक्टर का कहना है कि वहां भी उक्त पक्ष पहुंचा था। पीएमओ के सामने ही अभद्रता करते हुए हंगामा मचा दिया। यह देखकर पीएमओ ने तुरंत उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेजा है। उक्त लोगों ने चेताया कि अगर हमारे विरुद्ध कोई कार्रवाई हुई या फिर हमारे पक्ष में जांच रिपोर्ट नहीं दी तो यहां ग्रामीणों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

दरअसल हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशिक ने बताया कि एक निजी अस्पताल के विरुद्ध शिकायत आई थी। इसकी जांच कमेटी में मुझे शामिल किया था। मेरे साथ एक और डॉक्टर थे। जांच के लिए अस्पताल के 2 डॉक्टर्स व शिकायतकर्ताओं को बुलाया था।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई