आमरण अनशन पर बैठेंगे डा. रमेश पूनिया,सीएमओ ने भेजी एसपी को शिकायत

हिसार। स्वास्थ्य विभाग के जीव वैज्ञानिक डा. रमेश पूनिया व परिवर्तन अस्पताल के संचालक डा. करणजीत द्वारा एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में अब सीएमओ भी कूद पड़ी हैं। सीएमओ डा. रतना भारती ने डा. रमेश पूनिया की शिकायत को एसपी आफिस भेज दिया है। जिसके बाद परिवर्तन अस्पताल के संचालक की मुश्किलें और बढ़ सकती है। इससे पहले वीरवार को सीएमओ ने डा. रमेश पूनिया की शिकायत को एसपी ऑफिस भेजने से साफ इन्कार कर दिया था। जिस पर डा. रमेश पूनिया ने अनशन की धमकी दी थी। मगर मामले को बढ़ता देख सीएमओ ने एसपी को शिकायत भेज दी है।

बतादे कि डा. पूनिया द्वारा सितंबर महीने परिवर्तन अस्पताल के संचालक डा. करणजीत के पाॅजिटिव पाए जाने पर होम आइसोलेट करने काे लेकर हंगामा हुआ था। उस दौरान डा. पूनिया का आरोप था कि डा. करणजीत पाॅजिटिव होने पर भी अपने अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे थे। उस दौरान पुलिस बुलाकर डा. करणजीत के अस्पताल के बाहर क्वारंटाइन का पोस्टर लगवाया गया था। इसके बाद डा. करणजीत की पत्नी रितु खुराना द्वारा आईएमए की तरफ से उपायुक्त को शिकायत दिलवाई गई थी।

वहीं डा. पूनिया ने सीएमओ को डा. करणजीत के खिलाफ शिकायत दी थी। इसी मामले में इंक्वायरी कमेटी बनाकर जांच की जा रही थी। जिसमें डा. रमेश पूनिया व डा. करणजीत अपनी पत्नी रितु के साथ उपस्थित थे। उसी दौरान दोनों की एक-दूसरे से बहस हुई थी। दरअसल अनाज मंडी चौकी में दी शिकायत में डा. पूनिया ने डा. करणजीत पर जांच के दौरान कमेटी के सामने जान से मारने की धमकी देने व हाथ-पांव तोड़ने की बात कही थी। वहीं डा. करणजीत ने पुलिस को दी शिकायत में डा. पूनिया पर उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

इसके बाद वीरवार दोपहर सिविल अस्पताल में एमपीएचडब्लू व हेल्थ इंस्पेक्टर कर्मियों ने डा. रमेश पूनिया के साथ मिलकर सीएमओ से बैठक की थी। बतादें कि डा. रमेश पूनिया ने बैठक में सीएमओ से कहा कि उन्होंने मंगलवार को परिवर्तन अस्पताल के संचालक डा. करणजीत के खिलाफ शिकायत लिखकर दी थी। लेकिन सीएमओ ने यह शिकायत एसपी को नहीं भेजी है। डा. पूनिया ने बताया कि सीएमओ ने उनसे कहा है कि वह मामले में समझौता कर लें।

लेकिन डा. रमेश पूनिया ने सीएमओ को मामले में समझौता करने से मना कर दिया था। तो वहीं डा. पूनिया को डा. करणजीत से जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में वीरवार को सभी 27 एमपीएचडब्लू और चार हेल्थ इंस्पेक्टर ने अपना काम बंद रखा था। इस दौरान सैंपलिंग करवाने और होम आइसोलेट से जुड़े कार्य नहीं किए गए। मगर जैसी ही खबर मिली कि सीएमओ ने शिकायत भेज दी है सभी एमपीएचडब्ल्यू कर्मियों व हेल्थ इंस्पेक्टरों ने काम शुरू कर दिया।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक