‘सुलेख’ चंद के शरीर पर कामयाबी का अध्याय लिखेंगे पीजीआई के विद्यार्थी

रोहतक: हरियाण का एक और परिवार अपने मुखिया की देह पीजीआई में मेडिकल विद्यार्थियों को रिसर्च हेतु दान देकर ऐतिहासिक और पुण्यकर्म का भागीदार बना।
सब वाकिफ है कि मरने के बाद व्यक्ति का शरीर जीवित लोगों की जीजीविषा बढ़ाने में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, बावजूद इसके समाज के दकियानुसी विचार, अनपढ़ता और जागरुकता की कमी, इस राह में बड़ी बाधा है लेकिन यमुनानगर के अलमोंहा गांव निवासी गयासो देवी ने इन सारी बातों की परवाह किए बगैर अपने पति की अंतिम इच्छा पूरी की।
उन्होंने बताया कि उनके पति सुलेखचंद कंबोज की इच्छा थी कि मरणोपरांत उनका शरीर पीजीआईएमएस में छात्रों की रिसर्च के लिए दान किया जाए। गयासों देवी ने बताया कि उनके पति की इच्छा थी कि मरणोपरांत मेरे शरीर को जलाया ना जाए बल्कि उनके शरीर को मानवता के लिए दान किया जाए, ताकि उसके शरीर के अंग किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सके। राजकुमार व रूपचंद ने बताया कि पिता की इच्छा के अनुसार उनके शरीर को जन सेवा दल रादौर के नेतृत्व में पीजीआईएमएस, रोहतक को दान किया।  राजकुमार व रूपचंद ने कहा कि वें अपने परिजनों व ग्रामीणों को शरीर दान करने के लिए भी प्रेरित करेंगे। डॉ. कांता ने कहा कि हमें मरने के बाद भी अपनी यादें छोडऩी हैं तो अपनी आंखें दान करनी चाहिए क्योंकि जिन लोगों को आपकी आंखें लगेंगी वें ताउम्र आपके आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि गयासों देवी के परिवार ने शरीरदान करवाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है और यह अन्य लोगों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आज जब समाज के लोग रक्तदान करने से डरते हैं ऐसे में शरीर दान करना बहुत ही नेक कार्य है।
डॉ. विवेक मलिक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि हमें समाज में फैली हुई भ्रांतियों से नहीं डरना चाहिए और ऐसे कार्यों के लिए आगे आना चाहिए जिससे समाज जागरुक हो। ने कहा कि हमें जीते जी रक्तदान भी करना चाहिए और मरणोपरांत शरीर दान करना चाहिए। इस अभूतपूर्व अवसर के डॉ. विपिन घरसा, अमित चोपड़ा, महेश अरोड़ा, डॉ. सतीश कंबोज, डॉ. राजेश गुप्ता, अभिषेक, हर्ष चौधरी, अनु मदान मुख्य रूप से गवाह बने।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी