बैन से बिगड़ सकती है गोरेपन की क्रीम बनाने वाली कंपनियों की चमक

भारत में गोरेपन की क्रीम का बाजार 2010 में 2,600 करोड़ रुपये था। 2012 में 233 टन गोरेपन की उत्पादों का प्रयोग भारतीय उपभोक्ताओं द्वारा किया गया। लेकिन पिछले माह ड्रग कंट्रोलर जनरल इंडिया द्वारा 300 क्रीम उत्पादों पर बैन के आदेश से  इस चमकते बाजार का रंग फीका हो गया। 
नई दिल्ली: त्यौहारों के इस सीजन में संजने-संवरने का दौर है और आज कल गोरेपन को खूबसूरती का पैमाना माना जाता है। 10 दिन में गोरा बनाने का दावा करने वाली क्रीम और कंपनियों की बाढ़ सी आ गई है। ऐसे में मार्केट तो बढ़ता गया लेकिन कितनी लड़कियों ने गोरापन पाया इसका कोई अंदाजा नहीं है।
हाल ही में एक चौंकाने वाला शोध सामने आया है कि गोरेपन के कई क्रीमों में स्टेरॉयड होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। जो लोग भी गोरा होने व रंग हल्का करने के उपाय की तलाश कर रहे हैं, उन्हें विशेषज्ञों द्वारा सावधान किया गया है। इस तरह के उत्पाद आपके लिए जीवनभर की परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इन क्रीमों में इस्तेमाल होने वाले ग्लूटेथियोन को इंटरनेट पर गोरेपन के एजेंट के रूप में प्रचारित किया जाता है। लेकिन सच यह है कि यह हमारे शरीर में एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है जो उम्र बढऩे या बीमारी के कारण समाप्त हो जाती है।गोरेपन से इसके संबंध के बारे में वैज्ञानिकों ने पुष्टि नहीं की है। कई शोधकर्ताओं ने बताया कि त्वचा का रंग हल्का करने वाली क्रीम केवल एक निश्चित सीमा तक मेलानीन को हल्का कर सकती है।
यह त्वचा को बिल्कुल गोरा नहीं कर सकती है। बल्कि लंबे समय तक इनके प्रयोग से कई तरह की त्वचा संबंधी बीमारियों को दावत जरूर देते हैं। कंपनियों के सामने एक बड़ी समस्या व्यापार में यह भी आ गई कि सरकार और कानून ने स्पष्ट किया कि अब बड़े सितारे भ्रामक प्रचार करेंगे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। ऐसे  में बड़े सितारों के दम पर उत्पाद बेचने वाली कंपनियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी