सैंपल नहीं लिए जाने से दवा दुकानदारों की चांदी

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। राज्यभर में दवा सैंपलों की जांच करीब एक महीने से बंद पड़ी है। खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों ने 27 जिलों में ड्रग इंस्पेक्टर को अभी दवा की जांच नहीं करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि लैब में कई मशीनों के खराब होने और दवा जांचने वाले अधिकारी न होने से जांच कार्य बंद है। इसके चलते ही कहीं भी दवाओं के सैंपल नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे नकली और एक्सपायर्ड मेडिसिन के बिकने की आशंका बढ़ गई है। ड्रग कंट्रोलर पीवी नरसिंघ राव का कहना है कि अभी लैब में टाइल्स सहित दूसरे निर्माण काम चल रहे हैं। दवाओं के सैंपल को धूल आदि से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। ड्रग इंस्पेक्टरों को मौखिक तौर पर कह दिया है कि वे अभी दवा के सैंपल नहीं भेजें तो बेहतर है। सरकारी नियमों के हिसाब से हर महीने ड्रग इंस्पेक्टर को दवा भेजना जरूरी होता है, फिर भी उन्होंने पिछले कई दिनों से किसी भी मेडिकल कॉम्पलेक्स या मेडिकल स्टोर की जांच नहीं की है। उनका कहना है कि जब लैब में दवा की जांच नहीं हो रही तो उनका किसी भी ऐसे संस्थानों में दवा का सैंपल लेना गलत है। उनके पास इसे रखने की जगह भी नहीं है। टैस्टिंग लैब से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही ड्रग कंट्रोलर देशभर में ड्रग एलर्ट के निर्देश देते हैं। ड्रग एलर्ट वह प्रक्रिया है, जिससे किसी दवा के अमानक मिलने पर उसका उपयोग फौरन बंद करने या उसे तत्काल लौटाने की बात होती है। फिलहाल यह प्रक्रिया भी बंद पड़ी है। मेडिकल स्टोर संचालक इस बात का जमकर फायदा उठा रहे हैं। इसका आने वाले दिनों में असर देखने को मिल सकता है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत