मेडिकल स्टोर पर बेची जा रहीं चोरी की दवाएं जब्त 

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) से सरकारी दवाएं चोरी होने के मामले का खुलासा हुआ है। जानकारी अनुसार देर रात एक युवक बीएमसी से ड्रिप की पेटी चोरी कर मेडिकल स्टोर पर बेच रहा था। शक होने पर युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने खुद को बाबू रावत निवासी गढ़ाकोटा बताया और पेटी व अपना बैग छोडक़र भाग निकला।
इसकी जानकारी मिलने पर डीन डॉ. जीएस पटेल भी मौके पर पहुंच गए। डीन ने चोरी की वारदात पर सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाई। उनका कहना था कि कोई भी व्यक्ति ड्रिप की पेटी लेकर बीएमसी से बाहर कैसे निकला? वहीं उन्होंने विभागीय मिलीभगत की ओर इशारा करते हुए मामले की जांच करने और पुलिस में केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जब्त की गई ड्रिप पर गर्वमेंट सप्लाई की सील लगी थी। जिस एनएस ड्रिप की चोरी हो रही थी, वह बीएमसी को 9 रुपए की एक बोतल मिलती है। वहीं, बाजार में इसका रेट 20 से 25 रुपए होता है। इसलिए मुनाफे के फेर में कई मेडिकल स्टोर संचालक चोरी की दवाओं को खरीदने से परहेज भी नहीं करते। लेकिन सरकारी अस्पतालों की दवाओं पर केवल गवर्नमेंट सप्लाई की सील लगी होती है, यही इसकी पहचान भी है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ