स्टाफ नर्स बांट रहीं दवाएं, फार्मासिस्ट चला रहे कंप्यूटर..

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मरीजों के इलाज के लिए जिम्मेदार स्टाफ नर्स और कंपाउंडर अपने मूल काम छोड़कर दूसरे कामों में लगे हुए हैं। स्टाफ नर्स दवाएं वितरित कर रही हैं, तो फार्मासिस्ट कंप्यूटर वर्क कर रहे हैं। इतना ही नहीं सिविल सर्जन और आरएमओ के चहेते कुछ कंपाउंडर के पास दवाएं खरीदने के साथ ही इलेक्ट्रीशियन का प्रभार है।

मीडिया में आई खबर के मुताबिक, दवा वितरण केंद्र में नियुक्त फार्मासिस्ट लवलेश चतुर्वेदी पिछले कई महीनों से अपना काम छोड़कर आरएमओ डॉ. आरपी गुप्ता के कक्ष में बैठकर उनका कंप्यूटर वर्क कर रहे हैं। वहीं फार्मासिस्ट बृजेश त्रिपाठी वैक्सीन वितरण केंद्र का काम देख रहे हैं। इन फार्मासिस्टों के स्थान पर कई महीनों से वार्ड के लिए नियुक्त स्टाफ नर्स सोफिया बानो और पार्वती चौरसिया दवाएं वितरित कर रही हैं। अस्पताल के कंपाउंडर लिपिकों के काम संभाल रहे हैं। कंपाउंडर स्वतंत्र त्रिपाठी के पास जिला अस्पताल की दवा खरीदी और इलेक्ट्रिक सामग्री खरीदी का प्रभार पिछले कई सालों से है, जबकि अस्पताल के कई लिपिकों को मामूली काम दिए गए हैं। इसके साथ ही कंपाउंडर रामकृपाल करौसिया पिछले कई सालों से इमरजेंसी ड्यूटी के प्रभारी बने हुए हैं। कंपाउंडर एसके सक्सेना ओपीडी के प्रभारी और रामकुमार त्रिपाठी कई सालों से मरीजों को वितरित की जान वाली डाइट के प्रभारी बने हुए हैं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन