हर माह सिर्फ पांच लाख की दवा दे पाएगा मेडिकल

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि रोजाना तीन हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज करने वाले मेडिकल कॉलेज के पास एंटीबॉयोटिक दवाओं का स्टाक नहीं बचा है। मेडिकल प्रशासन ने ओपीडी के मरीजों की दवाओं में भारी कटौती कर दी है। मार्च तक सिर्फ 25 लाख के बजट से काम चलाना होगा। शासन ने बजट की मांग को खारिज कर दिया है।

अक्टूबर माह के पहले सप्ताह तक चार करोड़ के बकाया बजट से 3.75 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। महज 25 लाख के बजट से मार्च 2020 तक की दवा खरीद करनी पड़ेगी। गत माह प्रमुख सचिव के साथ वीडियोकांफ्रेंसिंग में मेडिकल प्रशासन ने अतिरिक्त बजट की मांग की थी, किंतु बात नहीं बनी। नतीजा ये रहा कि ओपीडी में साधारण एंटीबायोटिक से लेकर पोस्ट आपरेटिव एंटीबायोटिक तक देनी बंद करनी पड़ रही है। कई मरीज दवा न मिलने की शिकायत प्राचार्य से भी कर चुके हैं। सीएमएस डा. धीरज बालियान ने कहा कि इमरजेंसी से लेकर अन्य आपात विभागों में पर्याप्त दवाएं हैं, किंतु सामान्य मरीजों के लिए कटौती करनी पड़ रही है। अगर मार्च से पहले दवा का बजट मिला तो स्थिति बेहतर होगी।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 2 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 14 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस