स्टेरॉयड और इंजेक्शन बेचने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

हैदराबाद। स्टेरॉयड, इंजेक्शन और टैबलेट बेचने के आरोप में जिम मालिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। साइबराबाद पुलिस ने आरोपियों से स्टेमिना बढ़ाने और मांसपेशियों के निर्माण में काम आने वाली 10 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।

यह है मामला

कोल्लूर पुलिस ने विशेष ऑपरेशन टीम (एसओटी), माधापुर जोन और एंटी ड्रग टीम के साथ मिलकर चंद्रायनगुट्टा से जिम में दबिश दी । मौके से जिम मालिक अहमद बिन अब्दुल कादर 33 और मल्लापुर से कैब चालक उसके सहयोगी मोहम्मद इब्राहिम 27 को गिरफ्तार किया है।

300 की शीशी 1,400 रुपये में बेची

बताया गया कि कादर चंद्रायनगुट्टा में अल-नहदी फिटनेस क्लब का मालिक है और एक साल से जिम चला रहा है। पता चला कि ग्राहकों की कमी के कारण जिम से होने वाली उसकी कमाई पर्याप्त नहीं थी। उसने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिबंधित स्टैमिना-बूस्टर इंजेक्शन बेचने की योजना बनाई।

कादर ने इब्राहिम से इंजेक्शन, स्टेरॉयड और टैबलेट खरीदे। उसने प्रत्येक इंजेक्शन की शीशी 300 रुपये में खरीदी और ग्राहकों को 1,400 रुपये में बेची। कोल्लूर से कादर को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसने कबूला कि उसने अपने जिम में ड्रग्स रखी थी। पुलिस ने जिम से 10 लाख के इंजेक्शन और टैबलेट जब्त कर लिए। फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन