कोडीन कफ सिरप का सप्लायर मेडिकल स्टोर संचालक किया अरेस्ट

उदयपुर। कोडीन कफ सिरप की अवैध रूप से सप्लाई करने के आरोप में एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया है।

प्रतापनगर थाना पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल संचालक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी भरत योगी ने बताया कि बीते माह 29 जून को थाना क्षेत्र के कानपुर इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 200 शीशी प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ। इस सिरप को सपलाई करने जा रहे आरोपी मोहनलाल डांगी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह जब्त की गई प्रतिबंधित नशीली दवा को नमोनारायण शर्मा नामक व्यक्ति से लाया था। इस पर पुलिस ने आरोपी नमोनारायण (37) पिता ओमप्रकाश शर्मा निवासी झालाना डूंगरी जयपुर हाल पेसिफिक यूनिवर्सिटी गेट वैशाली नगर को भी गिरफ्तार कर लिया।

थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी नमोनारायण शर्मा का पेसिफिक कॉलेज रोड पर मेडिकल स्टोर है। आरोपियों ने छुपी फार्मा कंपनी से कोडीन युक्त सिरप खरीदा था। इसे अधिक पैसों के लालच में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी मोहनलाल डांगी को बेच दिया गया था। जबकि यह प्रतिबंधित दवा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया. उस समय मेडिकल स्टोर संचालक फरार हो गया था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन