स्वास्थ्य क्षेत्र में देश आगे, उत्तर प्रदेश पीछे: नड्डा

वाराणसी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि उत्तर प्रदेश में स्थिति विपरीत है। केंद्र से अपार सहयोग के बावजूद यह प्रदेश अब भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत पीछेे है। पत्रकारों से बातचीत में नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार को 36000 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि दी, लेकिन उप्र सरकार इसको पूरा खर्च करने में विफल रही। जनता इसका जवाब चाहती है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसके लिए दोषी हैं।
उप्र सरकार पर प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप नड्डा ने लगाया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश के लोगों को बेहतर इलाज देने के लिए शाहजहांपुर, बहराइच, बस्ती, फैजाबाद तथा फिरोजाबाद के जिला अस्पतालों को मेडिकल कालेज बनाने के लिए प्रत्येक को 189 करोड़़ रुपये प्रदान किए हैं। इन कॉलेजों का शिलान्यास भी कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अलीगढ़, वाराणसी, झांसी, मुरादाबाद, अमेठी, उन्नाव में कैंसर केयर सेंटर के लिए भी धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में भाजपा को सत्ता में लाना पड़ेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य राजयमंत्री एवं मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी स्वास्थ्य व्यवस्था पर अखिलेश सरकार कठघरे में खड़ा किया।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई