स्टेंट के बाद आई लेंस की भी तय हो कीमत

जयपुर। मोतियाबिंद के मरीज आंखों में इस्तेमाल होने वाले लेंस के लिए राज्य के अस्पतालों में मनमानी कीमत चुकाने को मजबूर हैं। निर्माण कंपनी से अमूमन 150-500 रुपए तक मिलने वाले लेंस के लिए मरीजों से 3 से 8 हजार रुपए तक लिए जाते हैं। एक अनुमान अनुसार राज्य में प्रतिदिन 1500-2000 तक मरीजों के ऑपरेशन कर लेंस लगाए जा रहे हैं। अगर केंद्र सरकार स्टेंट की तरह आंखों के लेंस की भी कीमत तय कर दे तो  लाखों मरीजों को फायदा मिल सकता है। लेंस का आवश्यक दवा सूची में शामिल नहीं होना इसमें बाधक है।
इस संबंध में जगन्नाथ गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कोलकाता के डॉ. तेजीन्द्र सिंह अहलूवालिया का कहना है कि इन्ट्रा ऑकुलर लेंस की कीमत तय होने के बाद लेजर तकनीक में इस्तेमाल करने में दिक्कत आएगी। इसकी कीमत कम करते ही क्वालिटी पर असर पड़ेगा। काबरा अस्पताल जयपुर के सीनियर डॉ. जे.पी.काबरा का कहना है कि सरकार स्टेंट की तरह लेंस की कीमत भी तय करे, लेकिन उससे पहले अस्पताल की जांच से लेकर ऑपरेशन तक होने वाले खर्चों को ध्यान में रखे।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 20 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया