स्वास्थ्य मंत्री ने जापानी फार्मा कंपनियों को भारतीय फर्मों के साथ सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया

Indian drug market: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया (Mansukh  Mandaviya) ने भारतीय औषिधि बाजार (Indian drug market) में लाभ प्राप्त करने के लिए जापानी फार्मा कंपनियों को आमंत्रित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अनुसंधान और नवाचार पर इस तरह के सहयोग से इन नवीन चिकित्सीय विकल्पों की घरेलू उपलब्धता और सामर्थ्य बढ़ाने में मदद मिलेगी । भारत को एक वैश्विक फार्मास्युटिकल हब के रूप में मान्यता प्राप्त है, इसके उद्योग सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं के भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता के रूप में सेवा करके दुनिया भर में स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

भारत में दवा उद्योग (Indian drug market) विदेशी कंपनियों से बहुत अधिक निवेश आकर्षित कर रहा 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में दवा उद्योग विदेशी कंपनियों से बहुत अधिक निवेश आकर्षित कर रहा है। साझेदारी और गठजोड़ देखने को मिल रहे हैं। इससे वैश्विक दवा कंपनियों के लिये भारतीय बाजार में प्रवेश को लेकर आकर्षक अवसर खुले हैं। इसने वैश्विक दवा कंपनियों के लिए भारतीय बाजार में प्रवेश करने के रोमांचक अवसर खोले हैं। नई उत्पादन लिंक प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं ने भी निर्माताओं को वैश्विक बाजार में आपूर्ति करने के उद्देश्य से भारत में दवाओं का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

ये भी पढ़ें- बिहार में डॉक्टर की घोर लापरवाही, हर्निया के ऑपरेशन की जगह काट दी हाइड्रोसील

उन्होंने कहा कि भारतीय फार्मा उद्योग ने मुख्य रूप से जेनेरिक दवाओं के निर्माण, बल्कि दवाओं के निर्यात और सक्रिय दवा सामग्री की आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित किया है। भारतीय दवा उद्योग में 3,000 दवा कंपनियों और 10,500 विनिर्माण इकाइयों का नेटवर्क शामिल है। 2030 तक इसके 130 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

इन फार्मा कंपनियों को किया आमंत्रित

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सेल और जीन थेरेपी, जैविक उत्पादों, और डिजिटल उपकरणों के उपयोग जैसे उभरते उपचार की नई विधि और प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान और नवोन्मेष के क्षेत्र में भी जापान को सहयोग के लिये आमंत्रित किया।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने सोमवार को  तोक्यो में भारतीय दूतावास में जापानी दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों और जापान फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (जेपीएमए) के सदस्यों के साथ बैठक में यह बात कही।

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन