डॉक्टर की लापरवाही के कारण बच्ची का कटा पैर, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के निर्देश

UP: यूपी (UP) के बहराइच जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में बच्ची को अपना पैर गंवाना पड़ा। पीड़ित बच्ची की उम्र 10 साल बताई जा रही है। डॉक्टर के गलत इलाज के कारण बच्ची का दाहिना पैर काटना पड़ा और अब बच्ची हमेशा के लिए अपाहिज बन गई है। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाही के निर्देश दिए हैं।

आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज (UP)

आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बहराइच स्थित मोतीपुर के दौलतपुर गांव के रहने वाले अरविंद गुप्ता की बेटी रिंकी सड़क हादसे में घायल हो गई। उसके पैर में गंभीर चोट आयी थी। बच्ची को इलाज के लिए खैरीघाट के रामपुर चौराहे पर संचालित क्लीनिक में ले जाया गया। इस क्लीनिक के डॉक्टर ने कहा कि बच्ची  के पैर पर प्लास्टर चढ़ाना पड़ेगा पैर में फैक्चर है। डॉक्टर की बात सुन परिजनों ने बच्ची के पैर पर प्लास्टर चढ़वा दिया।

धीरे-धीरे पैर सड़ने लगा 

प्लास्टर चढ़ाने के साथ-साथ बच्ची को खाने के लिए कुछ दवाइयां भी दी। जिस पैर में डॉक्टर ने प्लास्टर चढ़ाया था उसमें धीरे-धीरे सड़न होने लगी। तकलीफ ज्यादा बढ़ने पर अभिभावक बच्ची को  केजीएमयू के ऑर्थोपेडिक्स विभाग आए। यहां डॉक्टरों ने जांच की तो सामने आया कि बच्ची का पैर सड़ गया है उसे काटना पड़ेगा। यदि पैर नहीं काटा तो पूरे शरीर में संक्रमण फैल जायेगा। बच्ची के पिता अरविंद गुप्ता ने डॉक्टर को बेटी के पैर का ऑपरेशन के लिए इजाजत दे दी।

बच्ची के पिता डॉक्टर की शिकायत  डिप्टी सीएम, जिलाधिकारी और सीएमओ से की

बच्ची के पिता अरविंद गुप्ता ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की शिकायत डिप्टी सीएम, जिलाधिकारी और सीएमओ से की। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले को गंभीरता से लिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिलाधिकारी और सीएमओ तत्काल मामले की जांच करें। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें-स्वास्थ्य मंत्री ने जापानी फार्मा कंपनियों को भारतीय फर्मों के साथ सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन