स्वास्थ्य विभाग के स्टोर रूम में हुए लाखों के दवा घोटाले की जांच करने आई कैग की टीम

मुरैना। लाखों के हुए दवा घोटाले की जांच करने अब आई कैग की टीम पहुंची है। बता दें कि मुरैना स्वास्थ्य विभाग के स्टोर रूम में हुए बहुचर्चित दवा घोटाले की परतें फिर खुलने लगी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तो इस मामले को लगभग दफन कर दिया है, लेकिन अब नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (केग) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को केग की एक टीम मुरैना पहुंची और उसने ढाई साल पुराने इस मामले की फाइलें खोलना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि यह है मामला साल 2018 में स्वास्थ्य विभाग ने लाखों रुपयों की दवा खरीदी की थी।

इन दवाओं को जिलेभर के अस्पतालों को भेजा जाना था, लेकिन पूरी दवाएं सबलगढ़ अस्पताल के स्टोर रूम को भेज दी गईं। उस समय जिला अस्पताल व सबलगढ़ अस्पताल के स्टोर रूम का चार्ज लोकेश कुशवाह पर था। इस मामले की शिकायतें हुईं और आरोप लगे कि लाखों रुपये की दवाएं खरीदी ही नहीं गईं। यह दवाएं कभी दवा स्टोर में आई ही नहीं, केवल बिल बने और कागजों में ही दवाओं को मुरैना से सबलगढ़ भेज दिया गया, क्योंकि दोनों स्टोर रूम का इंचार्ज एक था इसलिए यह गफलत आसानी से हो गई। इस मामले में तात्कालीन सीएमएचओ डॉ. विनोद गुप्ता ने लोकेश कुशवाह को सस्पेंड किया गया, लेकिन जैसे ही सीएमएचओ को चार्ज डॉ. आरसी बांदिल को मिला उन्होंने लोकेश कुशवाह को बहाल कर फिर से सबलगढ़ में पदस्थ कर दिया गया।

सीएमएचओ बांदिल पर आरोप भी लगते रहे हैं कि उन्होंने इस घोटाले की जांच कभी होने नहीं दी। पूर्व कलेक्टर प्रियंका दास ने डॉ. उदयपुरिया को मामले की जांच दी तो उनका अचानक तबादला करवा दिया गया। कुल मिलाकर इस मामले में जिसने हाथ डाला उसे कुर्सी खोनी पड़ी या तबादला हो गया। सीएमएचओ डॉ. विनोद गुप्ता को पद से इसी केस की जांच कराने के कारण हटना पड़ा। गौरतलब है कि साल 2018 में स्वास्थ्य विभाग के जिला स्टोर रूम और सबलगढ़ अस्पताल के स्टोर रूम में लाखों रुपये की दवाओं का गबन हुआ था। सरकारी रिकार्ड में दवाओं की खरीदी हुई, लेकिन यह दवाएं कहां गईं, यह पता आज तक नहीं चला।

इस मामले में कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायतें हुईं। दो बार जांच समितियां बनी पर किसी भी समिति की जांच पूरी नहीं हुई। इसके बाद शिकायत केग और प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची, तब केग ने इस पर जांच बैठाई है। मंगलवार को केग के अफसर केपीएस भदौरिया के साथ एक टीम मुरैना आई। टीम ने जिला स्टोर रूम में दवा खरीदी की फाइलें खोलीं और इस घोटाले में मुख्य आरोपित तत्कालीन स्टोर प्रभारी लोकेश कुशवाह से भी करीब दो घंटे तक पूछताछ की है। केग की यह जांच मंगलवार से शुरू हुई और कब तक पूरी होगी, इसे लेकर कोई अफसर कुछ भी कहने तैयार नहीं।

 

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 7 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 7 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 16 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त