औषधि विभाग की टीम ने निजी अस्पताल में मारा छापा, खून का हो रहा था अवैध कारोबार, पांच ग‍िरफ्तार

गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में में खून का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। जिसका पता औषधि विभाग की टीम को लगा टीम ने जब छापा तो पांच लोगों को ग‍िरफ्तार भी कर लिया है। बता दें कि जिले में खून के अवैध कारोबार का राजफाश हुआ है। औषधि विभाग की टीम ने एक निजी अस्पताल में छापेमारी करके पैसे लेकर मरीजों को खून देने के मामले में पांच लोगों को पकड़ा है।

मामले में 13 नामजद समेत अन्य के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआइआर कराई गई है। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के निर्देश पर सोमवार को औषधि निरीक्षक ओम प्रकाश ने दुखहरण नाथ मंदिर के समीप स्थित एससीपीएम हॉस्पिटल में छापेमारी की। दोपहर करीब दो बजे कुछ लोग खून को लेकर कहासुनी कर रहे थे। जानकारी करने पर पता चला कि नगर कोतवाली के पटेलनगर निवासी बसंत व बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ओढ़ाझार निवासी सलाहुद्दीन मरीजों को खून दिलाने के नाम पर पैसा लेते हैं।

औषधि निरीक्षक के मुताबिक द गोल्डेन ब्लड संस्था आवास विकास कॉलोनी के अलमास खान निवासी बड़गांव, मो इमरान व अली इलियाज निवासीगण मेवातियान व संस्था के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अवैध तरीके से खून का कारोबार किया जा रहा है। दरअसल द गोल्डेन ब्लड संस्था को सीएमएस के यहां से खून के क्रय विक्रय व भंडारण की कोई अनुमति नहीं है। यही नहीं, औषधि विभाग से भी इनको कोई लाइसेंस नहीं मिला है। सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी व सीएमओ डॉ. अजय सिंह गौतम ने भी ब्लड बैंक पहुंचकर जानकारी ली।

पूछताछ में एससीपीएम हॉस्पिटल व जिला अस्पताल के कर्मियों के साथ मिलकर इन लोगों ने खून के अवैध कारोबार की बात स्वीकार की। नगर कोतवाल आलोक राव का कहना है कि औषधि निरीक्षक की तहरीर पर 13 नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा हुआ है। पकड़े गए पांच लोगों से पूछताछ में जिन लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज