स्वास्थ्य विभाग ने लडक़ा होने की शर्तिया दवाई देता युवक अरेस्ट किया

जींद। स्वास्थ्य विभाग ने लडक़ा होने की शर्तिया दवाई देते´युवक को रंगे हाथों अरेस्ट किया गया है। टीम ने जाट धर्मशाला के निकट एक रेस्टोरेंट से आरोपी युवक को अरेस्ट किया।

युवक रेस्टोरेंट में 1500 रुपए लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिकाय बनाकर भेजी गई महिला को दवाई देने के लिए पहुंचा था। युवक ने आते ही महिला को माचिस की डिब्बी में तीन सफेद रंग की गोलियां दी।

जांच में सामने आया कि ग्राहकों की तलाश के लिए आरोपित फेसबुक के ग्रुप का इस्तेमाल करता था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को काबू कर सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान रोहतक जिले के गांव लाहली निवासी नीरज के रूप में हुई।

फेसबुक पर लडक़ा होने की दवाई देने का डाला मैसेज

सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि नीरज फेसबुक पर पोस्ट डालता था कि कोई भी भाई, भाभी लडक़ा होने की दवाई उससे ले सकता है। बाद में ध्यान दिया गया तो पता लगा कि उसने दस से 15 ग्रुप में यह पोस्ट डाल रखी थी। नीरज को पकडऩे के लिए सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने टीम तैयार की, जिसमें डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, डॉ. दीपक व फर्जी ग्राहक (डिकॉय) शामिल थे।

नीरज ने फर्जी ग्राहक के पास क्यूआर कोड भेजकर 1500 रुपए की मांग की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्यूआर कोड पर 1500 रुपए भेज दिए। नीरज ने कुल पांच हजार रुपए की मांग की थी, जिसमें से 1500 रुपए पहले मांगे गए थे। नीरज ने फर्जी ग्राहक को जींद के एक निजी होटल में मिलने के लिए बुलाया। जहां स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

नवजोत कुमार के नाम से बना रखी थी आईडी

गिरफ्तार किए गए युवक का नाम नीरज कुमार है जो 25 वर्षीय है। उसने फेसबुक पर नवजोत कुमार के नाम से आईडी बना रखी थी। फेसबुक आईडी पर नीरज पोस्ट डालता था कि हमारे यहां लडक़ा होने की दवा दी जाती है। चाहने वाले भाई बहन या भाभी जरूर संपर्क करें। आप की वजह से किसी के घर में रौनक आ जाएगी। नोट : जिस को जरूरत है, वहीं एसएमस करें। इस पोस्ट को पढऩे के बाद ही स्वास्थ्य विभाग ने उसे पकडऩे के लिए योजना बनाई और जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।

लडक़ा होने की दवा देने वालों पर विशेष नजर

नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जो लडक़ा होने की दवा देने की बात करते हैं। लडक़ा व लडक़ी में कोई फर्क नहीं है। अगर कोई कन्या भ्रुण हत्या या फिर लडक़ा होने की दवा देता है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी जा सकती है। सूचना पर विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ