मेडिकल स्टोर पर रेड, नशीली दवाओं समेत दवा दुकानदार अरेस्ट

दौसा (राजस्थान)। मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर नशीली दवाइयां जब्त की गई हैं। आरोपी दवा दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई नारकोटिक्स विभाग की टीम ने की। छापामारी की सूचना से दवा विक्रेताओं में हडक़ंप मच गया। कई दवा दुकानदार कार्रवाई के डर से अपनी दुकान बंद कर भाग गए।

यह है मामला

जानकारी अनुसार नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम सुंदर दास मार्ग के पास खादी भंडार रोड पर स्थित धीरज अग्रवाल के मेडिल स्टोर पर पहुंची और जांच के दौरान नशीली दवाएं जब्त की। टीम आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक धीरज अग्रवाल को भी अपने साथ जयपुर ले गई।

नारकोटिक्स ब्यूरो जयपुर के इंस्पेक्टर बलवंत कुमार के नेतृत्व में दौसा पहुंची टीम के बलवंत कुमार ने बताया कि दवा दुकानदार को डिटेन किया है। उनसे मामले में संबंध में पूछताछ की जाएगी।

बता दें कि जोधपुर में नशीली दवाओं की फैक्ट्री का खुलासा होने के बाद नारकोटिक्स विभाग की टीम प्रदेशभर में कार्रवाई कर रहा है। इसके चलते नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने दौसा में बुधवार को छापा मारा था।

गौरतलब है कि पिछले कई सालों से दौसा में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। इसके चलते युवा नशे के आदी बनते जा रहे हैं। शहर में रेलवे ओवरब्रिज, लालसोट रोड, खादी भंडार रोड इलाके सहित कई जगहों पर नशे का कारोबार परवाना चढऩे लगा है। नशीली गोलियां बड़ी मात्रा बिक रही हैं।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ