हरियाणा में नशे कारोबियों के खिलाफ सख्त कानून

Haryana: हरियाणा  (Haryana) के गृह मंत्री अनिल विज ने अब नशे कारोबारियों के खिलाफ और सख्त कानून बनाने की बात कही है। गृह मंत्री ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने और मामले को मजबूती से कोर्ट में रखने हेतु जल्द ही थाना स्तर पर लीगल ऐड मुहैया करवाई जायेगी। इस संदर्भ में कार्रवाही जारी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद 45 प्रतिशत कनविक्शन रेट को और अधिक बढ़ाया जा सकेगा। कनविक्शन रेट को बढ़ाने के लिए लीगल एड के लिए कार्रवाई जारी है।

पकड़े गए आरोपी का अगला जीवन जेल में ही बीत सके (Haryana)

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों तथा अन्य को संबोधित करते हुए अनिल विज ने कहा कि  कुछ कानूनी अड़चनों और कमियों के कारण ड्रग डीलर छूट जाते हैं। यदि नशे के मामले में पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ मामले को शुरू में ही लीगल एड मिल जाती है तो मामले को मजबूत बनाया जा सकता है। इसलिए सरकार ने थाना स्तर पर ही लीगल एड देने का निर्णय लिया है ताकि पुलिस द्वारा पकड़े गए किसी भी आरोपी के बचने की गुंजाइश ही न रहे। पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी का अगला जीवन जेल में ही बीत सके।

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार द्वारा कई ऐप, कानून और नियम बनाए गए

अनिल विज ने कहा कि  चिट्टे का कार्य करने वाले लोगों को डिपोर्ट करने के लिए जल्द ही केंद्र सरकार से बातचीत की जाएगी और इस संबंध में हल निकाला जाएगा। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार द्वारा कई एप, कानून और नियम बनाए हैं। इसी कड़ी में अपराधियों का रिकॉर्ड रखने के लिए हॉक सॉफ्टवेयर बनाया है। इसमें सभी क्रिमिनल का रिकॉर्ड दर्ज होगा। केमिस्ट और दवाई की जानकारी रखने के लिए साथी एप तैयार किया जा रहा है जिससे हर दवाई का रिकॉर्ड हो और इसे भी जल्द ही लागू किया जायेगा।

ये भी पढ़ें- NCB ने मुंबई में 1 करोड़ की एमडीएमए टैबलेट जब्त की, एक नाइजीरियाई नागरिक को किया गिरफ्तार

हरियाणा के हर जिले में नशा मुक्ति केंद्र बनाया जायेगा।  जहां-जहां पर नशा मुक्ति सेंटर हैं, वहां उनकी जांच स्वास्थ्य एवं खाद्य औषधि विभाग के अधिकारियों द्वारा की जाएगी ताकि वहां कोई गलत कार्य ना हो सके।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया