NCB ने मुंबई में 1 करोड़ की एमडीएमए टैबलेट जब्त की, एक नाइजीरियाई नागरिक को किया गिरफ्तार

NCB: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को मुंबई में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एनसीबी ने फॉरेन पोस्ट ऑफिस (एफपीओ) से एक पार्सल जब्त किया है। इस पार्सल में 2,000 एमडीएमए टैबलेट जब्त की गई है जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है।

डार्कनेट के जरिए ऑर्डर की गई दवाई (NCB) 

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक अफ्रीकी सिंडिकेट पर डार्कनेट के जरिए ऑर्डर की गई दवाओं की खरीद में शामिल होने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद इस मामले की जांच की गई। एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई को डार्क वेब के माध्यम से ड्रग्स की खरीद में शामिल एक अफ्रीकी ड्रग सिंडिकेट के पार्सल के बारे में जानकारी मिली थी। बीते 20 जून को विदेशी डाक घर (एफपीओ) में एक पार्सल के अंदर जांच के बाद पीली और हरी रंग की एमडीएमए की दो हजार गोलियां जब्त की गईं।

1 करोड़ रुपये की 996 ग्राम ड्रग्स जब्त

एनसीबी ने मंगलवार को जानकारी दी कि  उसने मुंबई में 1 करोड़ रुपये की 996 ग्राम ड्रग्स जब्त की है। एमडीएमए ने एक नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही एनसीबी ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। एक अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला कि विदेशी डाकघर (एफपीओ) में जब्त की गई दवा को दिल्ली, मुंबई, गोवा और अन्य प्रमुख शहरों में वितरित किया जाना था।

जांच के दौरान नाइजीरियाई नागरिक ने स्वीकार कर लिया कि वह ड्रग की इस खेप को दिल्ली, मुंबई, गोवा और अन्य शहरों में खपाने के लिए खरीदा था। एनसीबी ने आरोपी के आवास से उसकी जाली फोटो वाला एक फर्जी भारतीय पासपोर्ट भी बरामद किया। एनसीबी मुंबई जोनल डायरेक्टर अमित घावटे की देखरेख में रिसीवर का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़ें- यूपी में जल्द होगा 20 नए अस्पतालों का निर्माण

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन