हिमाचल में सरकार से पहले पहुंची 330 दवाइयां , बिल्कुल मुफ्त

शिमला: चुनावी नतीजों की घोषणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में मरीजों को 330 दवाइयां नि:शुल्क मिलने खबर ने जनता को दोहरी खुशी दी है। प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी प्रशासन को दवाइयों की मंजूरी दे दी है। अब 15 दिन के बाद यहां दवाइयां मरीजों को मिलनी शुरू हो जाएंगी। फिलहाल मरीजों को जेनेरिक स्टोर से 230 दवाइयां मिल रही हैं लेकिन यहां पर भी कुछ दिन पहले दवाइयों को बढ़ाकर 250 कर दिया गया। वर्तमान में जो दवाइयां बढ़ाई हैं, अब उनके मिलने से काफी फायदा होगा। आईजीएमसी के अगर जेनेरिक स्टोर की ही बात की जाए तो यहां पर प्रदेश भर के मरीज निशुल्क दवाइयों का फायदा उठा रहे हैं।

दवाइयां लेने के लिए रोजाना मरीजों की लाइनें लगी होती हैं। हिमाचल के मरीजों के लिए यह एक तरह से वरदान साबित हुआ है। इससे पहले ग्रामीण क्षेत्रों के तो अधिकतर लोग ऐसे होते थे जोकि चिकित्सक से अपना इलाज तो करवा लेते थे लेकिन उनके पास दवाइयां खरीदने के लिए पैसे नहीं होते थे। ऐसे में बिना दवाइयां खरीदकर मरीज घर को वापस लौट जाते थे। अब ऐसा कोई भी मरीज नहीं है जोकि खाली लौट रहा हो। आईजीएमसी में ये दवाइयां कहां पर मिलेंगी, इसको लेकर अभी मंथन चल रहा है। इन 330 दवाइयों को वितरित करने की बात फिलहाल जेनेरिक स्टोर वालों के साथ भी चल रही है लेकिन यह अभी तय नहीं हो पाया है कि जेनेरिक स्टोर से ही ये दवाइयां मिलेंगी। फिलहाल यहां प्रशासन ने दवाइयां प्रदान करने को ले तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 20 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस