पतंजलि निदेशक रामदेव को कोर्ट का नोटिस

इलाहाबाद। आयुर्वेद उत्पाद और दवाओं की दुनिया में तहलका मचाने वाले योग गुरु बाबा रामदेव को अपने सहयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य उत्तर प्रदेश में झटका मिला है। यह झटका माननीय उच्च न्यायालय ने उन्हें दिया है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड नोएडा के निदेशक योग गुरु बाबा रामदेव, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर बृजेश नारायण सिंह और मुख्य अधिशाषी अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण अरुण वीर सिंह को अवमानना नोटिस जारी की है। इन पर कोर्ट के यथास्थिति कायम रखने के आदेश की अवेहलना करने का आरोप है। आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने गौतमबुद्ध नगर के कादरपुर गांव के किसान सोहन लाल की अवमानना याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता प्रेम कुमार चौरसिया ने बहस की। इससे पहले अपने उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर उन्हें किरकिरी झेलनी पड़ी थी।

Related Posts

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

मुंबई। ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 4 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की