हेल्थ फॉर ऑल स्कीम पर उपराज्यपाल का बड़ा बयान

नई दिल्ली। एक बार फिर दिल्ली में सरकार और उपराज्यपाल आमने सामने दिख रहे है। इस बार मुद्दा हेल्थ फॉर ऑल स्कीम का है। इस स्कीम के लिए इनकम क्राइटेरिया के सुझाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा लगाए गए आरोप पर उपराज्यपाल ऑफिस का जवाब आया है। एलजी ऑफिस की तरफ से साफ किया गया है कि हमेशा सरकार के पॉजिटिव कदम का समर्थन किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने प्लानिंग और फाइनैंस डिपार्टमेंट की सिफारिशों के आधार पर इनकम क्राइटेरिया का सुझाव दिया था, जिसपर कई सूचनाएं गलत दी गई।

एलजी ऑफिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि किसी भी सरकार के पास असीमित संसाधन नहीं है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि सरकारी संसाधनों का पहले गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोग करें। दिल्ली सरकार के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए एलजी ऑफिस ने बताया कि यह बात हैरान करने वाली है कि चुनी हुई सरकार पॉश कॉलोनियों में रहने वाले अमीर लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए राज्य के संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है।

इतना ही नहीं, आगे बयान में बताया गया कि दिल्ली वालों के लिए हेल्थ केयर डिलिवरी सिस्टम को मजबूत करने की सोच रखते हुए एलजी ने कैबिनेट के फैसलों पर सहमति दी थी। अगर चुनी हुई सरकार का एक अलग दृष्टिकोण है तो नियमानुसार इस मामले पर फिर विचार किया जा सकता है। एलजी ऑफिस ने अपने बयान में दुख जताया कि चर्चा की जगह मीडिया के माध्यम से मुद्दों को सुलझाने का फिर से प्रयास नहीं हो रहा है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई