बड़ा घोटाला – फ्री दवा के भी वसूले जा रहे है यहां दाम

गाजियाबाद। भारत में टीबी की समस्या कितनी बड़ी है ये शायद ही बताने की जरूरत हो। दिन प्रतिदिन ये समस्या बढ़ती जा रही है, ऐसे में केंद्र सरकार वर्ष 2025 तक देश से टीबी को खत्म करने के प्रयासों में जुटी हैं। वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ही केंद्र सरकार के मिशन को फेल करने की हर मुमकिन कोशिश हो रही है।

गाजियाबाद की बात करे तो, यहां हर साल टीबी के मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। एक तरफ टीबी की दवा फ्री है लेकिन यहां तो इस फ्री दवा के भी पैसे वसूले जा रहे है। इतना काफी नहीं है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी क्लीनिकों को टीबी मरीजों के लिए तय की गई राशि का भी भुगतान नहीं किया गया है। वहीं सीएमओ ने इस मसले पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही हैं।

उत्तर प्रदेश के टीबी विभाग में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। प्रताप विहार, अर्थला, खोड़ा और लोनी से लगातार मरीजों से दवा के नाम पर पैसे लिए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ वक्त पहले दो मरीजों के परिजनों ने तो जिला एमएमजी अस्पताल स्थित टीबी विभाग के मुख्य कार्यालय पर हंगामा भी किया था। इसके अलावा हिंडनपार इलाके में टीबी विभाग के अनुबंधित निजी क्लिनिकों को प्रति मरीज तय राशि का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोनी सामुदायिक केंद्र के प्रभारी के खाते में 16 लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। अब देखने वाली बात होगी सीएमओ की तरफ से इस मसले पर कितनी जल्दी कार्रवाई की जाती है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई