10 डॉक्टरों ने मिलकर कराई कोरोना पीडि़ता की सफल डिलीवरी

दिल्ली। राजधानी में पहली कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की सफल डिलीवरी हुई है। 10 डॉक्टरों की टीम ने आइसोलेशन कक्ष को ऑपरेशन थियेटर बनाकर महिला की डिलीवरी कराई। बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। एम्स के डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक डिलीवरी करने के बाद कहा कि मां और बच्चे एकदम स्वस्थ हैं। एम्स के प्रसूति रोग विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने सफलतापूर्वक यह डिलीवरी कराई। महिला की डिलिवरी एक हफ्ते पहले ही कर दी गई। सीजेरियन तरीके से डिलिवरी कराई गई है। आइसोलेशन वार्ड को ही ऑपरेशन थियेटर बना दिया। जैसे ही एम्स के डॉक्टर और उनकी गर्भवती पत्नी को कोरोना संक्रमण का पता चला तो एम्स के डॉक्टर ने महिला की डिलवरी की चुनौती को स्वीकार कर काम करना शुरू कर दिया। महिला अस्पताल के जिस आइसोलेशन वार्ड में थी, उसे ही ऑपरेशन थियेटर बना दिया गया। इस डिलीवरी को कराने में 10 डॉक्टरों की टीम लगी। एम्स के सूत्रों के अनुसार जिस प्रकार योजना बनाई गई थी उसी प्रकार सब हुआ है, महिला व बच्चे की आगे की जांच की जा रही है। बच्चा मां के पास ही रहेगा भले ही महिला कोरोना वायरस से संक्रमित हों लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मां के पास ही छोड़ दिया है। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि सावधानी और सुरक्षा उपकरणों के जरिये बच्चा मां के पास रहकर कोरोना से बच सकता है। बच्चे को मां का दूध भी पिलाया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक अभी ऐसा कोई शोध नहीं है जो यह कह सके कि मां का दूध पीने से बच्चा संक्रमित हो जाएगा हालांकि हमने बेहद सावधानी और उपकरणों के साथ बच्चे को मां के साथ छोड़ा है। कुछ दिन बाद बच्चे की जांच कराई जाएगी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर