देश में कोरोना के मामले 3000 पार, 90 से ज्यादा की मौत

 नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्यों में संक्रमण के 500 से ज्यादा मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 3,000 पार कर गई है और 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और दिल्ली में कोरोना के कई मामले सामने आए। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े मामलों के कारण यह संख्या बढ़ी है जिसमें हजारों लोग पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी में जमा हुए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार तक देश में कोरोना वायरस के मामले 2547 हो गए हैं, जबकि इस वायरस से अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2547 मामलों में 2322 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 162 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने वालों में से अब तक कुल 647 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ये लोग 14 राज्यों के हैं। 93 नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 386 पर पहुंच गई है। शहर में छह लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में संक्रमण के क्रमश: 490 और 411 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में वायरस से मौत के मामले सामने आए। महाराष्ट्र में 26 लोगों ने और तेलंगाना में 11 लोगों ने इस वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा दी। विभिन्न राज्यों से मिले नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देशभर में अब तक 211 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर