कोडीन कफ सिरप के 115 कार्टन मकान से बरामद

नवगछिया (बिहार)। कोडीन कफ सिरप के 115 कार्टन मकान से बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गरीबदास ठाकुरबाड़ी कॉलोनी में की। इस छापेमारी में कुल 1270 लीटर कोडीन कफ सिरप जब्त किया है।

यह है मामला

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग नवगछिया के निरीक्षक प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिली थी। एक किराए के मकान में अवैध रूप से यह सिरप छिपाकर रखा गया था। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कमरे से यह भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप बरामद हुआ।

हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी कारोबारी मौके से फरार हो गया। विभाग ने इस मामले में मनियामोड़ निवासी मंजीत कुमार साह को मुख्य अभियुक्त बनाया है। मंजीत कुमार पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय प्रशासन और मद्य निषेध विभाग की यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है। यह मांग भी उठ रही है कि ऐसे मामलों में सख्त निगरानी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिससे समाज को नशे के खतरे से बचाया जा सके।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए