ड्राई ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ कर सात अरेस्ट किए

पटना (बिहार)। ड्राई ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नशे की सुई और नींद की गोलियों का धंधा करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कंकड़बाग और पटना सिटी में छापेमारी कर आरोपितों के पास से 15,711 नशे की सुई और 76 हजार नींद की गोलियां बरामद कीं। इसके अलावा 4.38 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों में नालंदा के सोहसराय निवासी ब्रजेश कुमार, औंगारी के राहुल कुमार, कंकड़बाग के गणेश कुमार, छोटू कुमार रामकृष्णा नगर के बिट्टू कुमार, साहिल कुमार और गोरीचक निवासी नीतीश कुमार शामिल हैं। आरोपित एक वर्ष से नशा का धंधा चला रहे थे।

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि पुलिस नशा के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है। सूचना मिली थी कि कंकड़बाग स्थित झोपड़पट्टी में भारी संख्या में नशे के इंजेक्शन बेचने के लिए रखे हंै। पुलिस टीम ने कंकड़बाग झोपड़पट्टी में छापेमारी की। वहां से गणेश कुमार, छोटू कुमार, बिट्टू कुमार, साहिल कुमार और नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नशे की 102 सुई और 25 लीटर देशी शराब बरामद हुई। वे आलमगंज में रहने वाले ब्रजेश कुमार के लिए काम करते थे। उसके कहने पर नशे का सुई की आपूर्ति करते थे। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने आलमगंज स्थित ब्रजेश कुमार के किराए के मकान में छापा मारा। वहां से 700 नशे की सुई और 4 लाख 38 हजार 218 रुपये बरामद किए।

भारी संख्या में नशे का सामान कंकड़बाग की पीसी कॉलोनी स्थित गोदाम में रखा हुआ है। पुलिस ने गोदाम से 14,909 नशे की सुई तथा 76,380 नींद की गोलियां बरामद किया। साथ ही गोदाम मालिक राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास दवा बेचने का किसी तरह का कोई लाइसेंस नहीं है। राहुल बिना लाइसेंस अवैध रूप से गोदाम चला रहा था।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए