1700 करोड़ रुपये में अमेरिकी कंपनी Advent International खरीदेगी ZCL Chemicals की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी

नई दिल्ली। भारत के एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट मार्केट में पकड़ मजबूत करने के लिए अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फंड एडवेंट इंटरनेशनल ने भारतीय फार्मा कंपनी ZCL Chemicals में मेजॉरिटी स्टेक खरीदने की घोषणा की। एडवेंट इंटरनेशनल ZCL Chemicals की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी 1700 करोड़ रुपये में खरीदेगी। आपको बता दें कि ZCL Chemicals जिसे पहले झंडू केमिकल्स के नाम से जाना जाता था, तीसरी फार्मा कंपनी है जिसमें Advent International ने हिस्सेदारी खरीदी है।

एडवेंट इंटरनेशनल इससे पहले फार्मा कंपनी RA Chem और भारत सीरम एंड वैक्सींस (Bharat Serums and Vaccines) में हिस्सेदारी खरीद चुकी है। दरअसल ZCL Chemicals का भारत सहित दुनियाभर में एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (API) यानी मेडिसिन बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल मसलन केमिकल्स, कैप्सूल के ऊपर का कवर आदि रॉ मटीरियल बनाने के बिजनेस में है। ZCL कंपनी API के साथ मेडिसिन के प्रोडक्शन में इस्तेमाल होने वाले एडवांस्ड इंटरमेडिएट्स बनाती है। ZCL के अधिग्रहण के साथ ही एडवेंट इंटरनेशनल भारत में टॉप 5 API मर्चेंट प्लेटफॉर्म में शामिल होने के करीब पहुंच जाएगी। साथ ही ZCL Chemicals के पास अमेरिका में US FDA से अप्रूव्ड फैसिलिटी है, जिससे कंपनी को अमेरिका में भी बिजनेस को और फैलाने में मदद मिलेगी।

एडवेंट इंटरनेशनल की इंडिया हेड श्वेता जालान ने बताया कि कंपनी ने भारत में 4 कंपनियों में अब तक 600 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। एडवेंट इंटरनेशनल के साथ यह डील के होने के साथ ही ZCL Chemicals से मॉर्गन स्टेनली प्राइवेट इक्विटी एशिया (Morgan Stanley Private Equity Asia) एग्जिट कर जाएगी। हालांकि, अब तक इस डील की फाइनेंशियल टर्म्स का खुलासा नहीं हो पाया है। आपको बता दें कि Moneycontrol ने सबसे पहले 21 अगस्त, 2020 को ही खुलासा किया था कि प्राइवेट इक्विटी फर्म मॉर्गन स्टेनली पारिख फैमिली द्वारा कंट्रोल्ड ZCL Chemicals से एग्जिट करने की योजना बना रही है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 18 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर