दवा कंपनी सन फार्मा ने अमेरिका से वापस मंगाए टेस्टोस्टेरोन के हजारों इंजेक्शन

नई दिल्ली। देश के प्रमुख दवा कंपनी सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज अमेरिकी बाजार से टेस्टोस्टेरॉन इंजेक्शन के 36275 डिब्बे वापस मंगा रही है। कंपनी का कहना है कि गलत लेबलिंग के कारण उसे ऐसा करना पड़ रहा है। इसका इस्तेमाल शरीर में टेस्टोस्टेरॉन की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है। सन फार्मा की अमेरिकी शाखा ने कहा है कि वह Testosterone Cypionate Injection को अमेरिकी बाजार से वापस मंगा रही है।

अमेरिका का फूड एंड ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। दरअसल पुरुषों में पाया जाने वाला टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन मांशपेशियों के निर्माण, फैट बर्न और शरीर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत में अहम भूमिका निभाता है। अगर शरीर में इस हार्मोन का स्तर असंतुलित हो रहा है, तो सतर्क होने की जरूरत है। इस हार्मोन की कमी से कॉलेस्ट्रोल बढ़ने, हार्ट अटैक, हड्डियां कमजोर होने, थकान, याददाश्त में कमी, बाल झड़ने, डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन, मोटापा और मसल डिस्ट्रोफी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दरअसल इन इंजेक्शन को सन फार्मा ने भारत में बनाया गया था और न्यू जर्सी के प्रिंसटन की कंपनी सन फार्मस्यूटिकल इंडस्ट्रीज इंक ने इसे अमेरिका में डिस्ट्रिब्यूट किया था। यूएसएफडीए ने इसे क्लास-3 रिकॉल बताया है। इसकी वजह गलत लेबलिंग बताया गया है। सेकंडरी पैकेजिंग में गलत लॉट नंबर के कारण कंपनी को इसे वापस लेना पड़ रहा है। कंपनी ने 11 जनवरी से पूरे देश में इस दवा को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की थी।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 20 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस