ड्रग अलर्ट : 186 दवाइयों के सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल मिले

बीबीएन (हिमाचल प्रदेश)। ड्रग अलर्ट जारी कर बताया गया है कि देशभर में 186 दवाइयों के सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल मिले हैं। इनमें अकेले हिमाचल में बनी 45 दवाइयां फेल पाई गई हैं।

जून में आए ड्रग अलर्ट में सोलन जिले की 33, सिरमौर की 9 और ऊना जिले की तीन दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें पेट के कीड़े मारने वाली दवा, सीने में जलन मिटाने वाला इंजेक्शन, बुखार में संक्रमण खत्म करने वाली दवा, गैस्ट्रिक के दौरान लगने वाला इंजेक्शन व बैक्टीरिया खत्म करने वाली दवाएं शामिल हैं। राज्य दवा नियंत्रक ने संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर स्टॉक वापस मंगवाने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

ये दवाएं मिली फेल

हिमाचल में बद्दी की स्विस गार्नियर लाइफ साइंस कंपनी के एक साथ दो सैंपल फेल हुए हैं। इनमें उच्च रक्तचाप पर लगने वाला टीका टेल्मीसार्टन शामिल हैं। सिरमौर के कालाअंब की डच फॉर्मूलेशन कंपनी की तीन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें संक्रमण की ऑफ्लोक्सिन और छाती के संक्रमण की एजिथ्रोमाइसिन शामिल हैं। नालागढ़ की पैराडॉक्स फार्मास्यूटिकल कंपनी के चार सैंपल फेल हुए हैं।

इनमें एजिथ्रोमाइसिन दवा के दो, अमॉक्सिलिन का एक और गैस्ट्रिक की दवा पेंटाप्रोजोल का एक सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा। बद्दी की मेडिपोल फार्मास्यूटिकल की दर्द निवारक दवा ब्रुफिन और आयरन का सिरप शामिल है।
राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि सैंपल फेल वाली दवाओं का स्टॉक बाजार से वापस मंगवाया जाएगा। इन दवाओं से संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस