थोक दवा विक्रेता के गोदाम से नशीली दवा व इंजेक्शन का जखीरा जब्त

अमरोहा (उप्र)। थोक दवा विक्रेता के गोदाम से नशीली दवा और इंजेक्शन का जखीरा बरामद किया गया है। यह सफलता केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को मिली। टीम ने एक थोक दवा विक्रेता के गोदाम पर छापेमारी की और भारी मात्रा में दवाएं जब्त की हैं। इनमें एक्सपायरी डेट की दवाएं भी बरामद होने की बात कही गई है। हालांकि बरामद दवा व इंजेक्शन की कुल मात्रा एवं कीमत की टीम ने जानकारी नहीं दी। थोक दवा विक्रेता को हिरासत में लेने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।

यह है मामला

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने हापुड़ जिले के बृजघाट में छापा मारकर नशीली दवाएं पकड़ी थीं। टीम ने मौके से अमरोहा निवासी एक युवक को भी गिरफ्तार किया था। युवक के तार दिल्ली से नशे की दवाओं की सप्लाई करने वाले गैंग से जुड़े थे। पूछताछ में युवक ने अमरोहा में भी नशीली दवाओं की सप्लाई करने की बात कबूली थी। लिहाजा टीम युवक को साथ लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा बाजार आई। यहां टीम ने एक थोक दवा विक्रेता के गोदाम पर रेड की। यह गोदाम शुभम माहेश्वरी का बताया गया है।

टीम ने गोदाम से भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ ही इंजेक्शन का जखीरा बरामद किया है। साथ ही बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाएं भी बरामद की हैं। हालांकि बरामद की गई कुल सामग्री व उसकी कीमत की बावत कोई सटीक जानकारी अभी नहीं दी गई है। जांच के दौरान टीम को अभिलेख भी अधूरे मिले। इसके चलते टीम ने दवा विक्रेता शुभम अग्रवाल को हिरासत में ले लिया और कोर्ट में पेश किया। वहीं टीम की इस कार्रवाई से शहर के अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में भी खलबली मची है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त