2-डीजी: दवा बनाने के लिए एंथम बायोसाइंसेज से सीएसआईआर, आईआईसीटी ने किया करार

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच कुछ अच्छी और राहत देने वाली खबरें भी आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध परिषद (सीएसआईआर) और भारतीय रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) ने बंगलूरू स्थित कंपनी एंथम बायोसाइंसेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ कोविड-19 की दवा 2-डीजी के विनिर्माण के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता किया है।

एक अध्ययन में पाया गया है कि 2-डीजी से कोविड-19 वायरस से संक्रमित मरीजों की सेहत में सुधार होता है और ऑक्सीजन पर निर्भरता में कमी आती है। आईआईसीटी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पाउडर के रूप में इस दवा को भारत में इससे पहले डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने पेश किया था।बयान के मुताबिक एंथम बायोसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को 2-डीजी (2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज) के लिए गैर-विशेष लाइसेंस दिया गया है। सीएसआईआर-आईआईसीटी के निदेशक चंद्रशेखर ने कहा कि यह समझौता सीएसआईआर के प्रयासों के अनुरूप है, ताकि लोगों को कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध हो सकें।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए