एमटीपी किट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचने के आरोप में 2 अरेस्ट

जींद। एमटीपी किट ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। दोनों आरोपी बिहार के बताए गए हैं। इनकी पहचान भागलपुर निवासी अमित कुमार सिंह और गांव कल्गीगंज, जिला भागलपुर निवासी रितेश कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।

यह है मामला

सीएचसी अलेवा में तैनात चिकित्सा अधिकारी प्रवीण ने पुलिस को बताया कि यूनिक मार्केट डाटइन वेबसाइट के माध्यम से एमटीपी किट बेची जा रही है। एमटीपी किट शेड्यूल एच की ड्रग्स में आती है। यह किट केवल पंजीकृत चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में प्रयोग की जा सकती है। सूचना के तहत सिविल सर्जन जींद ने एक टीम गठित की और इस टीम ने गीता रानी के नाम से एक किट मंगवाई।

इस किट की फोन पे एप के माध्यम से पेमेंट भी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शीतल नगर, वार्ड-10, भागलपुर निवासी अमित कुमार सिंह और गांव कल्गीगंज, जिला भागलपुर निवासी रितेश कुमार को भागलपुर (बिहार) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों युवकों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 8 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट