25 हजार की दवा खराब, आयुष सेंटर भी बंद!

सिलीगुड़ी। एक तरफ पश्चिम बंगाल सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बात कर रही है। वहीं केंद्र सरकार भी बेहतर चिकित्सा सेवा देने के लिए नेशनल अर्बन व रूरल हेल्थ मिशन चला रही है। लेकिन हकीकत में इन मिशन के हालात के जमीन पर हालात बेहद खराब है। नया मामला सिलीगुड़ी से सटे फूलबाड़ी-1 नंबर ग्राम पंचायत का है।

यहां नेशनल रूरल हेल्थ मिशन की हवा निकल चुकी है। ऐसे अगर मिशन चलाए जाते है तो आप कहेंगे ऐसे मिशन ना ही चलाए जाए तो बेहतर है। ग्राम पंचायत कार्यालय का होमियोपैथ सेंटर एक वर्ष से बंद पड़ा है। डॉक्टर के अभाव में इलाके के मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। पंचायत ने ब्लॉक मेडिकल अधिकारी से लेकर मंत्री तक गुहार लगायी है, लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।

होमियोपैथ सेंटर में रखी गयी करीब 25 हजार की दवाइयां खराब हो रही हैं, लेकिन इसे कोई देखनेवाला नहीं है। करीब एक वर्ष से इस सेंटर में होमियोपैथ का डॉक्टर नहीं है। इतना काफी नहीं था कि एनआरएचएम मिशन के तहत फूलबाड़ी-1 नंबर ग्राम पंचायत कार्यालय में आयुष सेंटर भी खोला गया था। जिसका डॉक्टर भी सेंटर छोड़ कर जा चुका है। इसके बाद आयुष सेंटर पूरी तरह से बिखर गया।

फूलबाड़ी-1 नंबर ग्राम पंचायत प्रधान तपन सिंह ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान व सप्ताह भर चिकित्सा परिसेवा मुहैया कराने के लिए बीएमओएच व इलाके के विधायक तथा राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव से गुहार लगायी गयी है।

आपको बता कि केंद्र सरकार ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) चला रही है। इस योजना के तहत सभी ग्राम पंचायत इलाके में होमियोपैथ व एलोपैथ चिकित्सा केंद्र चलाये जा रहे हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत