मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की खबर सामने आई है। ड्रग लाइसिंसिंग ऑथरिटी अलीगढ़ मंडल की तरफ से हाथरस में तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है।

औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने बताया कि उन्होंने जुलाई और दिसंबर में रति का नगला स्थित जगदंबा मेडिकल स्टोर, वेद मेडिकल स्टोर सादाबाद रोड मई सादाबाद का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में दुकान पर न तो फ्रिज मिला और न ही दवा विक्रेता बिल बुक प्रस्तुत कर सके। इतना ही नहीं, दवाओं का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया गया। इस वजह से सात दिन का नोटिस देकर जवाब देने को कहा गया था, लेकिन इन दवा विक्रेताओं के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।

यही नहीं इन दवा विक्रेताओं ने अपने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए भी कोई आवेदन नहीं किया। इस वजह से इन दोनों दवा विक्रेताओं के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। वहीं फार्मासिस्ट के त्यागपत्र देने से परेशान प्रदीप मेडिकल स्टोर सलेमपुर के संचालक ने स्वयं ही अपने लाइसेंस को निरस्त करा लिया।

Related Posts

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा कंपनियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई थी। जांच में…

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 13 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट