2,500 नशीली गोलियों के साथ एक युवक गिरफ्तार

हरियाणा के सिरसा में 2,500 नशीली गोलियों के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस गश्त के दौरान इस आरोपी की गिरफ्तारी हुई। सीआईए पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि एएआई राजेंद्र कुमार और सिपाही संदीप कुमार निजी कार में रात में गश्त के लिए जोगेवाला रोड पर मौजूद थे।

इस दौरान उन्हें गांव जोगेवाला की ओर से आता हुआ एक नौजवान लड़का दिखाई दिया। इस लड़के हाथ में ब्लू कलर का लिफाफा था। पुलिस को देखकर लड़का वापस मुड़कर जाने लगा और सड़क किनारे बने होटल लगा। पुलिस को लड़के पर शक हुआ। पुलिस ने लड़के का पीछा किया और उसकी नाम और पते की जानकारी ली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सन्नी पुत्र बलबीर सिंह, वार्ड नौ एकता नगर, डबवाली निवासी बताया।

ये भी पढ़ें- 10 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ तीन गिरफ्तार

जब पुलिस ने उसके वापस मुड़ने का कारण पूछा तो वह कुछ साफ तौर पर बता नहीं पाया। पुलिस ने शक के बिनाह पर उसके हाथ में पकड़े नीले रंग के पॉलीथिन की तलाशी ली तो उसमें बड़े स्तर पर दवाईयां थी। जिसके बाद सीएआईए कालांवाली को सूचित किया गया और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में जांच की तो उसमें 2500 गोलियां विभिन्न नशीली प्रतिबंधित मिली। युवक सन्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके दोस्त टिकशन पुत्र जसवन्त सिंह वासी वार्ड नंबर, नौ एकता नगरी मंडी डबवाली ने बेचने के लिए लाकर दी थी।

 

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए