पैरासिटामोल समेत 27 दवाइयां अब जनरल स्टोर पर भी मिलेंगी

नई दिल्ली। पैरासिटामोल और पेन किलर जैसी दवाइयां अब जनरल स्टोर पर भी मिल सकेंगी। इस बारे में सरकार ने अपनी सहमति जता दी है। बता दें कि बुखार में ली जाने वाली पैरासिटामोल एक आम दवा है और यह सिर्फ मेडिकल स्टोर पर मिलती है। अब सरकार पैरासिटामोल सहित 27 सामान्य बीमारियों की दवा को परचून की दुकान से उपलब्ध कराने की मंजूरी देने वाली है।

इन दवाइयों में लिवोसिट्राजीन, आइब्यूप्रोफेन, ब्रुफेन दवाइयां भी शामिल हैं। इस लिस्ट में जेनरिक फाम्र्युलेशन वाली 27 दवाएं शामिल हैं और इन दवाओं के लिए अब डॉक्टरों की पर्ची की जरूरत नहीं होगी। अब इन दवाओं को कोई भी जनरल स्टोर से खरीद सकेगा।

देश में पैरासिटामोल या आइब्यूप्रोफेन जैसी ओवर-द-काउंटर दवाओं की बिक्री या इस्तेमाल के लिए समग्र नीति नहीं है। पिछले साल दवा नियामक ने ड्रग्स नियमों में संशोधन के लिए एक सब कमिटी का गठन किया था। इन्हें यह पहचानने की जिम्मेदारी थी कि कौन सी दवा ओटीसी में रहेगी और कौन सी नहीं। ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की सिफारिश के बाद अब इस पैनल ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पैनल ने बेहतरीन संतुलन के साथ एक रिपोर्ट सौंपी है जिसमें शीर्ष जेनरिक श्रेणी की लगभग 27 दवा शामिल हैं. ये दवाएं सबसे अधिक बिकने वाली हैं और अपनी श्रेणी में सबसे सुरक्षित मानी जाती हैं।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 13 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक